Wednesday, October 21st, 2026

आबकारी विभाग ने शराब के अवैध विक्रय के ठिकानों पर दी दबिश

कटनी
 अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहन विक्रय निर्माण रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल के निर्देशन में आबकारी वृत्त बड़वारा क्षेत्र में शराब का अवैध निर्माण, विक्रय, परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ग्राम सुड्डी, बरछेका, सिरौंजा, बगैहा में अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने 1755 किलोग्राम महुआ लाहन व 9 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। साथ ही 4 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किए। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर नष्ट किया गया। जब्त किए गए लाहन व मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 89,100 रूपये आंकी गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय