Monday, October 19th, 2026

गजरथ महोत्सव के लिए कुंडलपुर में उत्कृष्ठ व्यवस्थाएँ की जाएँ :मंत्री सखलेचा

भोपाल

जैन तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर में  होने वाले गजरथ महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप सभी व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हो। यह बात बुधवार को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने दमोह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गजरथ महोत्सव की तैयारियों के सबंध में बैठक में कही। उन्होंने पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थय और यातायात की सुदृढ व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया और कलेक्टर सहित अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि देश और विदेश से आने वाले धार्मिक बंधुओ को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस हिसाब से जिला प्रशासन तैयारियों में लगा हैं, उससे उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद वे पुन: यहाँ आकर तैयारियों का जायजा लेंगे।

कुंडलपुर में देखी व्यवस्थाएँ

मंत्री सखलेचा ने  कुण्डलपुर पहुँचकर आगामी माह होने वाले गजरथ महोत्सव की समिति के पदाधिकारियों से अब तक की गई व्यवस्थाओं के सबंध में जानकारी भी ली। सखलेचा ने परिसर में डिजिटल कैमरे लगाये जाने के सबंध में भी बताया।  

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सबसे सफलतम कार्यक्रम बनाने के लिये मुख्यमंत्री जी ने मुझे जवाबदारी सौंपी हैं। सखलेचा ने कहा कि गुरुदेव की इच्छा एवं मंशा भी समझने आया हूँ, जिससे सभी लोगों के लिए उत्कृष्ठ व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई दिक्कत न हो। इसके लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया करवाई जाएगी।

आचार्य विद्यासागर महराज जी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया

 मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने  कुण्डलपुर में आचार्य विद्यासागर महराज जी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। उन्होंने प्रदेश और क्षेत्रवासियों ‍के जीवन की मंगल कामना भी की।

 

#ए कुंडलपुर में उत्कृष्ठ

Source : Agency

पाठको की राय