प्रमोशन, रिजर्वेशन के सभी तथ्यों का कर रहे परीक्षण: मंत्री भूपेंद्र सिंह
भोपाल
नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ओबीसी को रिजर्वेशन के साथ प्रमोशन दिए जाने के संबंधी सभी तथ्यों का परीक्षण करा रही है। ओबीसी रिजर्वेशन के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्णय के बाद भर्तियों को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं और अब प्रमोशन के मामले में भी परीक्षण चल रहा है।
मंत्री सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य सरकार के हिस्से के 950 मकानों की किस्त सीएम चौहान आज ट्रांसफर करने वाले हैं। केंद्र की राशि आते ही उसे भी ट्रांसफर किया जाएगा। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य सचिव की रिपोर्ट को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मंत्री सिंह ने कहा कि चूंकि राज्य सरकार की मशीनरी चुनाव कार्य में लगती है। इसलिए ईसी उसे ध्यान में रखता है और सुझाव लेता है। मुख्य सचिव ने जो सुझाव दिए हैं, वे हालातों को ध्यान में रखकर दिए हैं। अब कब चुनाव कराना है, इसका फैसला आयोग को करना है।

पाठको की राय