Monday, October 19th, 2026

Devi Ahilya Vishwavidyalaya में परीक्षाएं तो ऑफलाइन ही होंगी, चाहे स्थगित करनी पड़े

इंदौर
 Devi Ahilya Vishwavidyalaya की कार्यपरिषद ने फैसला लिया है कि परीक्षाएं तो ऑफलाइन ही होंगी यदि कोरोनावायरस के कारण परीक्षाएं संभव नहीं हो पाई तो उन्हें स्थगित कर दिया जाएगा लेकिन ऑनलाइन अथवा ओपन बुक एग्जाम नहीं होंगे।


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की छात्र एवं तमाम छात्र संगठन लगातार ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो फिर परीक्षा ऑफलाइन कैसे की जा सकती है। इसके अलावा संक्रमण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। परीक्षा के नाम पर भीड़ एकत्रित करने से स्टूडेंट्स का जीवन खतरे में पड़ सकता है।

मुख्य रूप से इसी मुद्दे को लेकर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद की बैठक बुलाई गई थी। कुलपति डॉक्टर रेणु जैन ने बताया कि यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन परीक्षा अथवा ओपन बुक एग्जाम दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। हमने उच्च शिक्षा विभाग से भी मार्गदर्शन मांगा है। बैठक में तय किया गया कि स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए ऑफलाइन परीक्षा अनिवार्य है। इसलिए इस मामले में कोई सरल तरीका नहीं निकाला जाएगा।

 

#Devi Ahilya Vishwavidyalaya

Source : Agency

पाठको की राय