Saturday, October 24th, 2026

कर्मचारी चयन मण्डल की सभी परीक्षाओं का एक बार ही लिया जाएगा परीक्षा शुल्क

राज्य शासन द्वारा आदेश जारी

भोपाल

राज्य शासन ने कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से होने वाली सभी परीक्षाओं में वन टाइम परीक्षा शुल्क लेने और रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करने का आदेश जारी किया है, जो आगामी एक वर्ष तक लागू रहेगा। अब मण्डल की समस्त परीक्षाओं में उम्मीदवार से एक बार ही परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।

आवेदक को मात्र एक बार प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पहली परीक्षा में आवेदन भरने पर निर्धारित परीक्षा और पोर्टल शुल्क देना होगा। आवेदक को इसके बाद कर्मचारी चयन मण्डल की किसी भी अन्य परीक्षा में आवेदन भरते समय परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन भरते समय एम.पी. ऑनलाइन का निर्धारित पोर्टल शुल्क यथावत देना होगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय