एग्जाम सेंटर हो गया था बंद, भिंड में 5 मिनट देर से पहुंचे छात्र सड़क पर करने लगे प्रदर्शन
भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड शहर में एक हायर सेकेंड्री स्कूल पर परीक्षार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि परीक्षार्थी केंद्र पर देर से पहुंचे थे। समय सीमा बीत जाने के चलते परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया था। इससे गुस्साए परीक्षार्थी विरोध प्रर्दशन करने लगे।
डीएम का था आदेश
बताया जाता है कि डीएम डॉ. सतीश कुमार एस के आदेश पर परीक्षा केंद्र का गेट निर्धारित समय पर बंद कर दिया गया। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचे। गेट बंद होने पर वे विरोध में सड़क पर बैठ गए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को 8.45 बजे पहुंचना था, लेकिन वे 8.50 पर पहुंचे। ऐसे में सेंटर का गेट बंद कर दिया गया।
पुलिस की चेतावनी पर भी डटे रहे
इस घटना की जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक आनंद राय मौके पर पहुंच कर परीक्षार्थियों को सड़क से हटने के निर्देश दिया। उन्होंने कहाकि इस तरह से विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन उनकी चेतावनी के बावजूद परीक्षार्थी वहां पर डटे रहे।

पाठको की राय