Friday, October 23rd, 2026

भूतपूर्व सैनिकों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल
 सोमवार को बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए भूतपूर्व सैनिक राजधानी भोपाल में एकत्रित हुए, भूतपूर्व सैनिकों ने मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है, दरअसल भूतपूर्व सैनिक सरकार से नाराज है, उनका आरोप है कि पुलिस भर्ती में सरकार ने भूतपूर्व फौजियों के लिए तय आरक्षण प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। इससे भूतपूर्व सैनिकों में खासी नाराजगी है। गौरतलब है कि भूतपूर्व सैनिकों को पूरे देश के अलग अलग राज्यों में बैंक, पुलिस की भर्ती में उम्र सीमा में छूट दी जाती है इसक साथ ही मेडिकल और रिटन परीक्षा के नंबरों में भी भूतपूर्व सैनिकों को रियायत दी जाती है।


भोपाल के चिनार पार्क में पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों ने बताया कि हाल ही में पुलिस भर्तीया निकाली गई लेकिन इस भर्ती  प्रक्रिया में भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाला आरक्षण नहीं दिया गया, सामान्य की तरह ही उनके लिए भी भर्ती प्रक्रिया के नियम तय किए गए, जिसके बाद पूरे प्रदेश में इसे लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने विरोध जताया और भोपाल में प्रदर्शन करने का फैसला लिया हालांकि सोमवार को यह चिनार पार्क में एकत्रित हुए लेकिन उनके भूतपूर्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हे बताया कि पहले आंदोलन की रणनीति बनाकर मुख्यमंत्री से मिले, उसके बाद भी अगर सरकार भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण नहीं देती तो पूर्व सैनिक अपने हक के लिए सड़क पर उतरेगें। इन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि देश सेवा में इन्होंने अपनी जान की परवाह भी नहीं की, देश की रक्षा में हमेशा तत्पर रहे लेकिन रिटायर होने के बाद सरकार का इस तरह का रवैया उन्हे दुखी कर गया।

 

#भूतपूर्व सैनिकों

Source : Agency

पाठको की राय