Wednesday, October 21st, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को सीखना चाहिए साइन लैंग्वेज- नि:शक्तजन आयुक्त रजक

भोपाल

 आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक ने कहा है कि दिव्यांगजन के अभिभावक के साथ सामान्य जन के लिए भी साइन लैंग्वेज का प्राथमिक ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने यह बात "श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के लिए साइन लैंग्वेज का महत्व" विषय पर रोटरी क्लब जबलपुर साउथ एवं सक्षम मध्यप्रदेश द्वारा जबलपुर में हुई व्याख्यान माला में कही। उन्होंने शासन द्वारा दिव्यांग जनों के लिए संचालित शासकीय योजनाओं से भी अवगत कराया।

व्याख्यान माला के संयोजक सक्षम सचिव पीयूष जैन ने साइन लैंग्वेज के लिए सामाजिक न्याय विभाग के साथ मिल कर प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम करने की जानकारी दी।  कोल्हापुर महाराष्ट्र के वरिष्ठ साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट डॉ. दिलीप देशमुख ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा मूक बधिर दिव्यांग साथियों की मातृभाषा एवं साइन लैंग्वेज की आवश्यकता, समन्वय एवं उपयोगिता को  समझाया।

 

 

#Disabled Commissioner Rajak

Source : Agency

पाठको की राय