Wednesday, October 21st, 2026

महंगाई के इस दौर में भी ये चार बैंक दे रहे हैं सीनीयर सीटिजन को फिक्सड डिपाॅजिट पर तगड़ा रिटर्न, चेक करें रेट्स

नई दिल्ली
 फिक्सड डिपॉजिट एक ऐसा निवेश है जहां रिटर्न की गारंटी रहती हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग एफडी में निवेश करते हैं। बढ़ती महंगाई की वजह से एफडी पर मिलने वाला रिटर्न एक चर्चा के विषय है। वहीं, कई ऐसे बैंक हैं जो एफडी पर सीनियर सीटिजन को तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं।


इंडसंइड बैंक

इंडसंइड बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से 5 साल एक महीने तक की एफडी पर 7% रिटर्न दे रहा है। वहीं, अगर कोई ग्राहक पांच साल के लिए एफडी करवाता है तो उसे 7% ब्याज मिलेगा। एफडी के जरिए 1.5 लाख रुपये टैक्स की छूट में क्लेम किया जा सकता है। बैंक की तरफ से 1 साल से दो साल से कम की एफडी पर 6.50% ब्याज दिया जा रहा है। 270 दिन से 364 दिन की एफडी पर 6% ब्याज ग्राहकों को मिलेगा।

यस बैंक (Yes Bank)

यस बैंक अपने वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल से दस साल तक की एफडी पर 7% ब्याज दे रहा है। वहीं, एक साल या उससे अधिक लेकिन 18 महीने से कम की एफडी पर बैंक की तरफ से 6.40% और 18 महीने से 3 साल से कम के फिक्सड डिपाॅजिट पर 6.66% ब्याज दे रहा है। बता दें, एफडी में निवेश करने के लिए कम से कम 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा।

 

 

#महंगाई

Source : Agency

पाठको की राय