Tuesday, October 20th, 2026

Euro Cup का आगाज, इटली ने तुर्की को 3-0 से हराया

रोम
 कोरोना वायरस महामारी  समेत तमाम मुश्किलों के बाद आखिरकार यूरो 2020  का आगाज हुआ.  इटली (Italy) की फुटबॉल टीम ने करीब 16000 दर्शकों की मौजूदगी में तुर्की (Turkey) को 3-0 से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया

पूरी तरह नाकाम रही तुर्की

ग्रुप-ए (Group-A) में शुक्रवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में इटली (Italy) के पहला गोल आत्मघाती गोल के रूप में जिसे विपक्षी टीम के खिलाड़ी मेरीह डेमिरल (Merih Demiral) ने 53वें मिनट में किया. इसके बाद टीम का दूसरा गोल  सिरो इमोबिल  ने 66वें मिनट में जबकि लोरेंजो इनसिग्ने ने 79वें मिनट में टीम का तीसरा गोल दागा.
 
इटली ने पहली बार किया ऐसा

यूरोपियन चैंपियनशिप में यह पहली बार हुआ है, जब इटली (Italy) की फुटबॉल टीम ने 3 गोल दागे हैं. इस जीत के बाद इटली 3 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है. ग्रुप-ए (Group-A) में तुर्की (Turkey) को अपना अगला मुकाबला बुधवार को वेल्स (Wales) से जबकि इटली को रोम में स्विटजरलैंड (Switzerland) से भिड़ना है.

 

#Euro Cup

Source : Agency

पाठको की राय