Tuesday, October 20th, 2026

यूरो 2024 : स्लोवाकिया और रोमानिया का मुकाबला ड्रॉ, दोनों टीमें अंतिम 16 में

फ्रैंकफर्ट
रोमानिया ने स्लोवाकिया से 1.1 से ड्रॉ खेला और दोनों टीमों ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के नॉकआउट चरण में जगह बना ली। रोमानिया ग्रुप ई में बेहतर गोल औसत के आधार पर बेल्जियम से ऊपर शीर्ष पर रहा। स्लोवाकिया तीसरे स्थान पर रही।

स्लोवाकिया के लिये 24वें मिनट में ओंडरेज डुडा ने हेडर पर गोल किया। वहीं रोमानिया के लिये रजवान मारिन ने 37वें मिनट में बराबरी का गोल किया। रोमानिया वर्ष 2000 के बाद पहली बार यूरो नॉकआउट में खेलेगा जहां उसका सामना नीदरलैंड से होगा। बेल्जियम की टक्कर फ्रांस से और इंग्लैंड का सामना स्लोवाकिया से होगा।

 

 

#Slovakia and Romania

Source : Agency

पाठको की राय