Tuesday, October 20th, 2026

Euro 2020 के फाइनलिस्ट तय ,इंग्लैंड और इटली खिताबी जंग

लंदन
 इंग्लैंड ने अपने घर में लंदन के वेंबले स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए  देर रात को यूरो कप 2020 के दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम ने डेनमार्क को 2-1 से हराकर यूरो कप के फाइनल में जगह बना ली। अब मेजबान इंग्लैंड की टीम का सामना .यूरो कप के फाइनल में इटली से होगा, जिसने स्पेन को हराकर खिताबी जीत के लिए कदम बढ़ाए हैं।

इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए एकमात्र गोल अतिरिक्त समय में कप्तान हैरी केन (104वें मिनट) ने दागा, जबकि डेनमार्क के लिए एक गोल मिकेल डैंसगार्ड (30वें मिनट) ने किया। हालांकि, इंग्लैंड का पहला गोल डेनमार्क के कप्तान सिमोन काजेर (39वें मिनट) के आत्मघाती गोल से हुआ और इसका फायदा इंग्लिश टीम को मिला। इसी का नतीजा रहा कि इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की।

अब रविवार 11 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 12 बजे से खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के सामने इटली की टीम होगी, जो अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। इटली और स्पेन के बीच हुए मैच की बात करें तो निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर था, जिसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए अतिरिक्त समय का सहारा लिया गया, लेकिन नतीजा नहीं निकला।

ऐसे में दोनों टीमों के बीच शूटआउट का दौर चला जहां 4-2 से इटली की टीम ने बाजी मारते हुए खिताबी जीत के करीब पहुंचने का काम किया है। उधर, इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच हुए मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, क्योंकि दोनों टीमें निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर थीं, लेकिन अतिरिक्त समय में इंग्लिश टीम ने एक गोल करते हुए बाजी मार ली और यूरो कप के महामुकाबले में पहुंच गई।

 

#Euro 2020

Source : Agency

पाठको की राय