Monday, October 19th, 2026

इस तरह स्थापित की गणेश जी की मूर्ति लाती है घर में खुशियों की लहर

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की मानें तो जिस घर में वास्तु दोष होते हैं उनके लाइफ में कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए इन दोनों शास्त्र में बहुत से उपाय आदि बताए गएं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय ही बताएंगे जिन्हें करने से आपकी लाइफ से सभी दोष निकल जाएंगे। इतना तो सभी जानते ही होंगे कि हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव कहा गया है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में भी इन्हें महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि इनकी पूजा से घर तो क्या जीवन में से ही हमेशा-हमेशा के लिए सभी दोष निकल जाएंगे।

कहा जाता है जहां मंगलकारी देवता भगवान श्रीगणेश का नित पूजन-अर्चन होता है, वहां रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का वास होता है।

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से घरवालों की दिनों दिन उन्नति होती है।

घर के मुख्य दरवाज़े पर आम, पीपल और नीम से बनी श्रीगणेश की मूर्ति लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

मेन गेट पर चौखट के ऊपर श्रीगणेश की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर उसके आस-पास सिंदूर से इनकी दोनों पत्नियों के नाम रिद्धि-सिद्धि लिखने से तमाम वास्तु दोष दूर होते हैं।

घर में पूजा के लिए श्रीगणेश की शयन या बैठी हुई मुद्रा वाली प्रतिमा रखना शुभ होता है।

मगर ध्यान रहे कार्यस्थल या ऑफ़िस में हमेशा खड़ी हुए मुद्रा में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे स्फूर्ति और उमंग बनी रहती है। ध्यान रहे कि खड़े हुए श्रीगणेश जी के दोनों पैर जमीन को स्पर्श करते हुए हों। इससे कार्य में स्थिरता आती है। 

घर में श्री गणेश का चित्र लगाते समय ध्यान रखें कि चित्र में इनके हाथ में मोदक या लड्डू और साथ में चूहा अवश्य हो।

 

#Ganesha

Source : Agency

पाठको की राय