Thursday, October 22nd, 2026

बोर्ड परीक्षा हेल्पलाईन से हिन्दी में निबंध, व्याकरण संबंधी प्रश्नों का हुआ निराकरण

रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए स्थापित हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर 102 विद्यार्थियों ने फोन पर अपनी समस्याओं का समाधान किया। हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर पर विषय-विशेषज्ञों से विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी में निबंध, व्याकरण और प्रश्न पत्र संबंधी पूछे गए प्रश्नों का निराकरण किया गया। इस दौरान विषय-विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस टोल फ्री नम्बर पर प्रात: 10.30 से 5.00 बजे तक विद्यार्थी, पालक, शिक्षक अपनी समस्या बताकर समाधान प्राप्त कर सकते है। हेल्पलाइन में आज विषय-विशेषज्ञ श्रीमती निशा शर्मा, रागिनी अवस्थी, डॉ. लिली साहू और श्रीमती कुसुम त्रिपाठी ने हिन्दी विषय से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। साथ ही मंडल के उप सचिव और सहायक प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों की अन्य विषय संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

 

#Essay#grammar

Source : Agency

पाठको की राय