ईशा गुप्ता आज 38 साल की हो चुकी है, महेश भट्ट की 'जन्नत 2' से की थी करियर की शुरुआत
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता 38 साल की हो चुकी हैं। वह 28 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग जगत में खूब नाम कमाया है। ईशा का नाम उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्होंने कभी इंटीमेट सीन्स करने से भी परहेज नहीं किया है। वह बतौर आर्टिस्ट ऐसे रोल्स को भी प्रोफेशनली करना पसंद करती हैं। आइए 'ट्यूस्डे तड़का' सीरीज में बताते हैं आखिर बोल्ड सीन्स करने पर ईशा ने क्या करारा जवाब दिया था।
साल 2022 में 16 साल बड़े एक्टर संग रोमांस करने पर ईशा गुप्ता को लोगों के खूब ताने सुनने पड़े थे। दरअसल ये किस्सा है प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' का। इस सीरीज में उन्होंने बोल्ड बाला 'सोनिया' का रोल अदा किया था। साथ ही उनके बॉबी देओल संग इंटीमेट सीन्स भी थे। इसी सीरीज को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था।
तब एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने इंटीमेट सीन्स करने पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने रिएक्ट किया था कि क्यों उन्हें ऐसे सीन्स से कोई दिक्कत नहीं है। वह मन के मुताबिक काम करेंगी और उन्हें ट्रोलिंग से भी फर्क नहीं पड़ता है। इंटीमेट सीन्स को लेकर ईशा गुप्ता ने 'बॉलीवुड लाइफ' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह 10 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। अब उन्हें सहज या असहज जैसा कुछ नहीं लगता है। लोगों को लगता है कि इंटीमेट सीन्स करना आसान होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। एक आर्टिस्ट के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। मगर जब आप अच्छे और मैच्योर इंसान के साथ शूट करते हैं तो आपके लिए ये दिक्कत नहीं रहती है।
एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने बताया था कि वह रंग को लेकर फैमिली से लेकर इंडस्ट्री में काफी कुछ सुन चुकी हैं। वहीं इंडस्ट्री में तो उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना भी किया है। खुलेआम एक शख्स ने उनसे सेक्शुअल फेवर मांगा था। एक बार वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। तब उनका को-मेकर उन्हें फिल्म से निकलवा देना चाहता था। उस इंसान ने सोने की मांग रखी थी जिसे एक्ट्रेस ने खारिज कर दिया था। उस समय डायरेक्टर ने उनका साथ दिया था और वह पचड़े से बाहर निकल पाई थीं।
ईशा गुप्ता की पर्सनल लाइफ
बता दें ईशा गुप्ता का जन्म 28 नवंबर 1985 में नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता एयर फोर्स में ऑफिसर हैं तो मां होम मेकर। एक्ट्रेस की एक बहन भी हैं जिनका नाम नेहा है। पिता की पोस्टिंग के चलते ईशा का बचपन ज्यादातर देहरादून, दिल्ली और मुंबई में बीता। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर मॉडलिंग में चली आईँ। साल 2007 में उन्होंने मिस इंडिया में हिस्सा लिया और वह इसमें मिस फोटोजेनिक का खिताब जीतने में कामयाब हुईं।
ईशा गुप्ता का करियर
ईशा गुप्ता ने एक्टिंग करियर की शुरुआत महेश भट्ट की 'जन्नत 2' से की थी। ये फिल्म सफल रही थी और ईशा भी छा गई थीं। फिर आगे चलकर उन्होंने 'राज', 'बेबी', 'रुस्तम', 'पलटन', 'टोटल धमाल' से लेकर 'बादशाहो' में काम किया है।

पाठको की राय