Wednesday, October 21st, 2026

नगरीय निकायों में संविदा पर कार्यरत सामुदायिक संगठकों की नियमित पदों से समकक्षता निर्धारित

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) में संविदा पर कार्यरत सामुदायिक संगठकों को नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण कर दिया गया है। इन्हें वेतन मेट्रिक्स लेवल-4 निर्धारित किया गया है।

समस्त आयुक्त नगरपालिक निगम और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नगरीय निकायों में संविदा पर कार्यरत सामुदायिक संगठक का नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण राज्य शासन द्वारा की गयी कार्यवाही अनुसार किया जाये।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय