Monday, October 19th, 2026

EPFO: हाल ही में बदली है नौकरी? तो घर बैठे ट्रांसफर करें PF का पैसा

नई दिल्ली

EPFO: अगर आपने हाल ही में नौकरी बदली है तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। अक्सर नौकरी बदलने के बाद एम्प्लॉय को पीएफ अकाउंट  (Provident Fund) को ट्रांसफर कराने की जरूरत पड़ती है, ताकि आप पीएफ के कुल अमाउंट पर ज्यादा ब्याज पा सकें। अगर आप भी एक पीएफ खाते से दूसरे में अपना पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना EPF ट्रांसफर कर सकते हैं। पीएफ ट्रांसफर करने के लिए खुद EPFO आपकी मदद करेगा।

EPFO ने बताए 6 स्टेप्स
दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की नई सुविधा से कर्मचारी को पुराने नियोक्ता या मौजूदा कंपनी में किसी के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के बाद पुराना पीएफ खाता नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि आपका पीएफ खाता आधार नंबर से लिंक हो। साथ ही मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां भी अनिवार्य रूप से अपडेट होनी चाहिए।

 

#EPFO

Source : Agency

पाठको की राय