Tuesday, October 20th, 2026

सोहागपुर जिला पंजीयक कार्यालय में ईओडब्‍ल्‍यू का छापा

शहडोल
 शहर के सोहागपुर तहसील परिसर में संचालित पंजीयक कार्यालय में ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के अधिकारी जिला पंजीयक कार्यालय पहुंच गए हैं। पंजीयक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों ने कार्यालय को अंदर से बंद कर लिया है। मौके पर अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। कार्रवाई चल रही है अभी तक अंदर से कोई जानकारी बाहर नहीं निकल पा रही है। क्योंकि पुलिस वाले अंदर किसी को घुसने नहीं दे रहे हैं और ना ही कोई बातचीत करने को तैयार हैं।

 

#ईओडब्‍ल्‍यू का छापा

Source : Agency

पाठको की राय