Tuesday, October 20th, 2026

देवसर में पटवारी के घर मिली डेढ़ करोड़ की संपत्ति मिली ईओडब्ल्यू का छापा

रीवा
 रीवा ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध ब्यूरो) ने सिंगरौली जिला देवसर तहसील के पटवारी के आवास पर छापा मारा। पटवारी के यहां से डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है।

ईओडब्ल्यू रीवा के एसपी वीरेंद्र जैन से मिली जानकारी के अनुसार पटवारी श्यामाचरण दुबे के पास आलीशान भवन, जमीन, बैंक बैलेंस, शोरूम सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी की बरामदगी की गई है। पांच हजार स्क्वेयर फीट में मकान बनाने की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक की बताई गई है। उसका मकान पॉश इलाके में है, जहां पर उसने मोटरसाइकिल का शोरूम बनाया है। उसके पास से एक इंडिगो कार, दो मोटर सायकल, साढ़े सात लाख कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। घर में तीन एसी लगे हुए मिले।एसबीआई और सहारा में 5 लाख इन्वेस्ट होने के दस्तावेज मिले है। पोस्ट ऑफिस और बैंक में कई खाते हैं। म्यूचुअल फंड में 10 लाख रुपये से अधिक का इन्वेस्टमेंट किया है। पटवारी की अब तक की आय 60 से 70 लाख रुपए की है, जबकि छापे में अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। फिलहाल जांच अब तक चल रही है और ईओडब्ल्यू का और भी संपत्ति मिलने का अनुमान है। कई बैंकों में अकाउंट खोल रखे हैं। उनके दस्तावेज मिले हैं। आय से दोगुने से ज्यादा की संपत्ति मिली है। 20 सदस्यीय टीम ने छापे की कार्रवाई कर रही है।

 

#ईओडब्ल्यू का छापा

Source : Agency

पाठको की राय