Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर में रिटायर्ड पंचायत CEO के घर EOW का छापा

जबलपुर
जबलपुर आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) ने मंडला में प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ नागेंद्र यादव के तिलहरी स्थित मकान, मंडला और भोपाल में एक साथ रेड मारा है। 3 स्थानों पर आज सुबह की कार्रवाई की गई है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ नागेंद्र यादव के घर पर EOW की टीम द्वारा छापेमारी कार्रवाई की गई है। वहीं अभी तक की कार्रवाई में EOW की टीम द्वारा 85 लाख रुपए की अतिरिक्त संपत्ति रिटायर्ड सीईओ के घर से बरामद की गई है।

 

इसके अलावा रिटायर CEO जबलपुर मंडला भोपाल में भी मकान बताए जा रहे हैं। साथ ही उनके पूरे जीवन काल की सेवा के दौरान उन्होंने नौकरी में 11 लाख रुपए वेतन में कमाए हैं जबकि उनकी संपत्ति 97 लाख रुपए की बताई जा रही है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की करवाई जारी है।

 

 

#EOW का छापा

Source : Agency

पाठको की राय