Monday, October 19th, 2026

पर्यावरण मंत्री डंग करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग 30 दिसम्बर को मंदसौर जिले के ग्राम हतुनिया में मांगलिक भवन, और स्वच्छता परिसर का लोकर्पण करेंगे। इसके बाद वह ग्राम मोरडी में लखमखेडी मार्ग और ग्राम परासली घाटा में परासली- मुंडला मार्ग का भूमि-पूजन करेंगे। इसके अलावा मंत्री डंग ग्राम बोरखेडी रेडका, मोलाखेडी, बोरखेडी घाटा, छोटा बकाना, बड़ा बकाना, मुंडला, रूपारेल और रूपारेल का डेरा गाँव में किसानों से मिलेंगे।

ग्राम भ्रमण

पर्यावरण मंत्री डंग 28 दिसम्बर से मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र के गाँवों का सघन भ्रमण कर रहे है। उन्होंने 28 दिसम्बर को कोचरियाखेडी, लदुना, राजनगर, ईशाकपुर, पतलासीकलां, नकेडिया, सरग सेदरा, शेरगढ़, झांगरिया, गोकुलपुरा, करणखेडी, मानपुरा, सागौर और सेदरामाता का दौरा किया। डंग ने 29 दिसम्बर को ग्राम बिशनिया चौपाटी, बिशनिया गाँव, रणायरा, बालाहेडी, पायाखेडी, कुशालपुरा, रामगढ़, गाडरिया, छोट गाडरिया, एलवी, भिल्याखेडी और कोटडा बहादुर गाँव ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

 

 

#लोकार्पण और भूमि-पूजन

Source : Agency

पाठको की राय