Sunday, October 25th, 2026

पर्यावरण मंत्री डंग ने सुवासरा में किया योगाभ्यास

 भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंदसौर जिले के सुवासरा में नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि गौरव का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से शरीर को निरोगी रखने की यह हजारों साल पुरानी विधा आज योग दिवस के रूप में विश्व के 177 देशों में मनायी जा रही है। डंग ने लोगों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए शारीरिक प्रतिरोध क्षमता बढ़ायें। इससे आपके कार्य करने की क्षमता भी बढ़ती है।

 

#योगाभ्यास

Source : Agency

पाठको की राय