Saturday, October 24th, 2026

पर्यावरण मंत्री डंग की रेल मंत्री वैष्णव से भेंट

भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सांसद और स्थानीय प्रतिनिधि मंडल के साथ नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के संबंध में भेंट की। डंग और सांसद सुधीर गुप्ता ने वैष्णव को बताया कि सुवासरा-शामगढ़ क्षेत्र में कोरोना अवधि में विभिन्न ट्रेनें बंद हुई थीं। इन ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होने के बावजूद स्टॉपेज शुरू नहीं हुए हैं। ट्रेनों के स्टॉपेज प्रारंभ किये जायें।

प्रतिनिधि मंडल ने शामगढ़ में अंडरब्रिज का निर्माण और विभिन्न रेल सुविधाओं की क्षेत्र में आवश्यकता के बारे में रेल मंत्री वैष्णव को अवगत कराया। वैष्णव ने माँगों के संबंध में यथाविधि सहायता करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सर्वबलवंत सिंह पवार, ओमप्रकाश परमार, लालसिंह डूंगावत, दिलीप सिंह तरनोद, सतीश खुराना, नरेन्द्र यादव और भगवती लाल शामिल थे।

 

#रेल मंत्री वैष्णव से भेंट

Source : Agency

पाठको की राय