Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने राजस्थान के उद्यमियों ने दिखाई रुचि

रायपुर
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने जयपुर के होटल मेरियट में पीएचडी चैम्बर आॅफ कॉमर्स के साथ एक औद्योगिक परिचर्चा में छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक नीति के तहत दी जा रही विभिन्न छूट और रियायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस परिचर्चा में उपस्थित उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए रुचि दिखाई।

जयपुर में आयोजित परिचर्चा में सोलर मशीन मैनुफैक्चरिंग, इथेनॉल, प्लास्टिक उद्योग सहित विभिन्न उद्योगों के उद्यमी सर्वश्री अंशु गुप्ता, गणेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सुमेर सिंह शेखावत, अमित चौधरी, लक्ष्मीकांत जाजोदिया तथा 50 से भी अधिक उद्योगपति शामिल हुए। इन उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ के डेलीगेशन से चर्चा कर छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु अपनी रुचि भी दिखाई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने औद्योगिक नीति के प्रावधानों, विशेष प्राथमिकता क्षेत्र को दिए जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी पी. अरुण प्रसाद, अपर संचालक उद्योग प्रवीण शुक्ला, आलोक त्रिवेदी, ओएसडी तथा ओ.पी. बंजारे ने भी उद्योगपतियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पीएचडी चैम्बर आॅफ कॉमर्स के राजस्थान चेप्टर के चेयरमैन दिग्विजय डाबरिया, को चेयरमैन सुनील दत्त गोयल तथा रेजिडेंट डायरेक्टर आर के गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित थे।

 

#Entrepreneurs

Source : Agency

पाठको की राय