दिग्विजय के नामांकन से राजगढ़ जिले में भी उत्साह बढ़ा
अमिताभ पाण्डेय
भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में जमा करेंगे। उनके नामांकन भरने का समाचार सुनकर राजगढ़ जिले में भी कांग्रेसजनों का उत्साह बढ़ गया है।श्री सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के लिए धार्मिक स्थलों पर विशेष प्राथनाएं की जा रही है।स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री सिंह ने राजगढ़ जिले का देश दुनिया में हमेशा बढ़ाया है । यदि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते हैं तो यह इतिहास बन जाएगा कि राजगढ़ जिले का नेतृत्व करने वाले राजा साहब कांग्रेस पार्टी के मुखिया होंगे।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन , लीलाधर पारीक ( लीलू भैया ), निलेश वर्मा , हफीज मेवाती , शेख मुशर्रफ भांजा भाई , अंजुम खटानी , आरिफ मिर्जा, असलम बाबा ने बताया कि इस अवसर को उल्ल्लासपूर्व मनाने के लिए जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी विशेष तैयारियां कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री सिंह की संगठन क्षमता बेमिसाल है। उनके समर्थक देश के हर राज्य में हैं। सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध उन्होंने हमेशा अपनी आवाज बुलंद की है। वे कार्यकर्ताओं की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।राजगढ़ जिले के लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता है। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम गुप्ता ने बताया कि वे सबके सुख ,दुख में साथ देनेवाले जनप्रिय लोकसेवक हैं।

पाठको की राय