Thursday, October 22nd, 2026

पार्क में घुसकर बच्चों की तरह खेलने लगे 'गजराज', खूब की मस्ती

 गुवाहाटी
 
हाथी जैसा भारी-भरकम जानवर भी कभी-कभी बच्चों जैसी हरकत करने लगता है। असम के गुवाहाटी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यहां आणचांग वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी से एक हाथ नारंगी आर्मी कैंट के एक पार्क में घुस गया। अकसर यहां बच्चे खेलने के लिए आते हैं। यहां आने के बाद हाथी ने भी बच्चों की तरह खेलने शुरू कर दिया।

बच्चों के खेलने के लिए जो झूले और टायर लगाए गए थे। उनके साथ हाथी ने खेल शुरू कर दिया। इस दौरान पार्क में कोई बच्चा नहीं दिखाई दे रहा था।

 

 

#'गजराज'

Source : Agency

पाठको की राय