Friday, October 23rd, 2026

बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि  कोरोना  संक्रमण पर लगातार नजर रखे और अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था  सुनिश्चित की जाए, जिससे कोरोना मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने  मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जिलेवार कोरोना नियंत्रण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना जाँच की रिपोर्ट संबंधित को शीघ्रता से दी जाए। हॉस्पिटल में संक्रमित मरीजों को भर्ती के लिए उपलब्ध बिस्तर की हॉस्पिटल वार रोजाना समीक्षा करें। हॉस्पिटल में सभी आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहे, इस बात का भी ध्यान रखा जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया जाए और कोरोना संक्रमण को रोकने के आवश्यक उपाय करें। संक्रमण नहीं फैले इसके लिए लोगों को कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए अभियान चलाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री प्रतीक हजेला, स्वास्थ्य आयुक्त श्री आकाश त्रिपाठी,  संचालक एनएचएम श्रीमती छवि भारद्वाज, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन  श्री पी. नरहरि   सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय