Wednesday, October 21st, 2026

अधीनस्थ समस्त स्टाफ एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रिकॉशन डोज लगवाया जाना सुनिश्चित करें - कलेक्टर

उमरिया
 कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव एवं दस्तक अभियान के संयुक्त आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। निर्देश के परिपालन में कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव 30 सितंबर 2022 तक (75 दिनों तक) जन अभियान के रूप में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड -19 का निःशुल्क प्रिकॉशन डोज शासकीय कोविड वैक्सीन सेंटर पर दिया जाना है।उन्होने निर्देशित करते हुए कहा है कि कि अपने अधीनस्थ समस्त स्टाफ एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नजदीकी शासकीय कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में प्रिकॉशन डोज लगवाया जाना सुनिश्चित करें। कोविड 19 वैक्सीनेशन महा अभियान दिवसों ( 27 जुलाई, 03 अगस्त 17 अगस्त, 31 अगस्त, 14 सितंबर, एवं 28 सितंबर 2022 ) को जिले में आयोजित किया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय