Friday, October 23rd, 2026

वेस्टइंडीज का विजयरथ इंग्लैंड ने रोका, साल्ट-बेयरस्टो के दम पर हासिल की तूफानी जीत

 नईदिल्ली

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 42वें मुकाबले में 8 विकेट से रौंदकर सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने इंग्लिश टीम के सामने 181 रनों का टारगेट रखा था, जिसे फिलिप सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में ही चेज कर लिया। सॉल्ट 47 गेंदों पर 87 तो बेयरस्टो 26 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट की पहली हार है। टीम लीग स्टेज के सभी चार मुकाबले जीतकर सुपर-8 में पहुंची थी।

विंडीज की पारी की बात करें तो, मेजबान टीम का कोई बल्लेबाज अर्धशतक तो नहीं जड़ पाया, मगर सभी के योगदान से टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। विंडीज के हाइएस्ट स्कोरर जॉनसन चार्ल्स रहे जिन्होंने 38 रनों की पारी खेली, वहीं निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने 36-36 रन बनाए।

181 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को जोस बटलर और फिलिप सॉल्ट ने मिलकर अच्छी शुरुआत दी थी। पहले विकेट के लिए उन्होंने 67 रन जोड़े थे, बटलर 25 पर तो इसके तुरंत बाद मोइन अली 13 रन बनाकर आउट हुए। उस समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज वापसी कर सकता है, मगर तब बेयरस्टो और सॉल्ट ने अपना विकराल रूप दिखाया और देखते ही देखते मैच को इंग्लैंड की झोली में डाल दिया।

 

#T20 World Cup

Source : Agency

पाठको की राय