Thursday, October 22nd, 2026

ओवल में भारत से हारी तो डरी इंग्लैंड, जोस बटलर और जैक लीच को तुरंत टीम में जोड़ा

नई दिल्ली
लंदन के ओवल टेस्ट में अच्छी स्थिति में होने के बाद भी भारत के खिलाफ मैच गंवाने वाली इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और स्पिनर जैक लीच को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सैम बिलिंग्स को टीम से रिलीज कर दिया गया है।इंग्लैंड ओल्ड ट्रैफर्ड में शुक्रवार से शुरू होने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। स्पिनर ऑलराउंडर मोइन अली के साथ इंग्लैंड को दूसरा स्पिन विकल्प देने वाले लीच ने श्रीलंका और भारत के दौरे पर छह मैचों में 28 टेस्ट विकेट लेने के बावजूद मार्च से कोई टेस्ट नहीं खेला है। उन्होंने अभी तक 16 टेस्ट खेले हैं और 62 विकेट झटके हैं। बटलर की बात करें तो वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से नहीं खेले थे, लेकिन अब वापसी के लिए तैयार हैं। बटलर अगर पांचवें टेस्ट में उप-कप्तान के रूप में अपनी जगह फिर से हासिल करते हैं, तो जॉनी बेयरस्टो या ओली पोप में से किसी एक की जगह ले सकते हैं।इंग्लैंड ने 2007 के बाद भारत से घरेलू धरती पर सीरीज नहीं गंवाई है और अब वह पांचवें मैच में दबाव में रहेगा। पहले चारों मैच में खेलने वाले जेम्स एंडरसन को यदि रेस्ट दिया जाता है तो मार्क वुड को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है- जो रूट (कप्तान), रॉरी बर्न्स, हसीब हमीद, ऑली पोप, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेन लॉरेंस, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रेग ऑवर्टन, ऑली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, सैम करन और जैक लीच।

 

#England

Source : Agency

पाठको की राय