Friday, October 23rd, 2026

T-20, ODI में इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर, टीम का भी ऐलान

लंदन

  

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 एवं वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. टीम की अगुवाई जोस बटलर करने वाले हैं. टीम में ऑलराउंडर सैम कुरेन की भी वापसी हुई है. ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ओडीआई सेटअप में फिर से लौटे हैं.

इंग्लैंड वनडे टीम:  जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रेग ओवरटन, एम. पार्किंसन, जो रूट, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स,रीस टॉपली, डेविड विली.

इंग्लैंड टी20 टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टायमल मिल्स,एम. पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, डेविड विली, रीस टॉपली.

भारतीय टीम भी हो चुकी है घोषित

बीसीसीआई ने गुरुवार को ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया था. कोरोना पॉजिटिव होने के चलते एजबेस्टन टेस्ट मैच से बाहर होने वाले रोहित शर्मा दोनों ही सीरीज में कप्तानी करते नजर आएंगे. खास बात यह रहने वाली है कि पहले टी20 मैच में विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे. ये सभी प्लेयर एदबेस्टन टेस्ट का हिस्सा हैं.

भारत-इंग्लैंड शेड्यूल:

7 जुलाई पहला टी20, द एजेस बाउल
9 जुलाई दूसरा टी20, एजबेस्टन
10 जुलाई तीसरा टी20, ट्रेंट ब्रिज

12 जुलाई पहला वनडे, द ओवल
14 जुलाई दूसरा वनडे, लॉर्ड्स
17 जुलाई तीसरा वनडे, ओल्ड ट्रैफर्ड

 

#जोस बटलर

Source : Agency

पाठको की राय