Monday, October 19th, 2026

फीफा विश्व कप क्वालिफायर में इंग्लैड ने अल्बानिया को रौंदा, हैरी केन की हैट्रिक

लंदन
कप्तान हैरी केन की हैट्रिक की मदद से इंग्लैड ने अल्बानिया को 5-0 से हराकर अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी जगह लगभग तय कर ली है। अब उसे अगले साल नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिए सोमवार को निचली रैंकिंग की टीम सैन मैरिनो के खिलाफ बस ड्रॉ भर खेलने की जरूरत है।

हैरी के इंग्लैंड के लिए 44 गोल पूरे हो गए हैं। उन्होंने जिमी ग्रीव्स की बराबरी की है और वेन रूनी के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से महज 9 गोल दूर हैं। रूनी ने इंग्लैंड के लिए 53 गोल दागे हैं। बॉबी चाल्टर्न (49 गोल) दूसरे, लिनेकर (48) तीसरे स्थान पर हैं।  इस सीजन में टोटेनहम के लिए हैरी ज्यादा नहीं चल पाए थे।

इंग्लैंड ने पहले हाफ में पांच गोल किए। इंग्लैंड को हैरी मैक्वायर ने नौवें मिनट में बढ़त दिलाई। हेंडरसन ने 28वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। हैरी ने 18वें और 33वें में मिनट में गोल किए और 45+1 मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

 

#FIFA World Cup

Source : Agency

पाठको की राय