Saturday, October 24th, 2026

भवन विकास निगम के इंजीनियर्स आई.आई.एम. इंदौर में सीखेंगे प्रबंधन के गुर

भोपाल

मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के इंजीनियर्स अब आई.आई.एम. इंदौर में मानव संसाधन का बेहतर प्रबंधन सीखेंगे। इसके लिये आज इंदौर में निगम के प्रबंध संचालक चंद्र मोहन ठाकुर और इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय के मध्‍य समझौता (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए गए। आई.आई.एम. एमओयू के आधार पर आईआईएम इंदौर भवन विकास निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के साथ प्रबंधन सलाहकार के रूप में सहयोग देगा। आईआईएम इंदौर द्वारा दक्षता ऑडिट और मानव संसाधन के विश्लेषण में भी सहयोग किया जायेगा।

निगम के प्रबंध संचालक ठाकुर ने कहा कि आईआईएम इंदौर द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि आईआईएम निगम द्वारा संचालित परियोजनाओं के प्रभाव का आकलन भी करेगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय