Monday, October 26th, 2026

इंजीनियर ने चेहरे पर पन्नी बांधकर कर ली आत्‍महत्‍या

नर्मदापुरम
नगर पालिका नर्मदापुरम कार्यालय में वाहन शाखा के प्रभारी सब इंजीनियर चेतन कुमार भूमरकर का शव संदिग्ध हालत में कमरे में मिला है। आइटीआई रोड स्थित एक अस्पताल के पास किराए के कमरे में अपने मित्र के साथ सब इंजीनियर भूमरकर रह रहे थे। चेतन ने सुसाइड करने के लिए जिस तरह का तरीका अपनाया है वह बेहद खौफनाक है। पुलिस के मुताबिक चेतन ने अपने चेहरे को पन्नी से बुरी तरह से लपेट लिया था। आक्सीजन ना मिले इसके लिए पन्नी की गठान गले के पास बांध ली थीं।

दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उनका मित्र शहर से बाहर गया था। चेतन अपने कमरे में अकेले थे। उनका मित्र दो बाद जब घर वापस आया तो चेतन का शव मिला। जिसके बाद तुरंत पुलिस व आसपास के लोगों को सूचना दी।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि बीमारी और अकेलेपन से परेशान हूं। मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। पुलिस हैंडराइटिंग का भी मिलान करने में जुटी हुई है। वैज्ञानिक अधिकारी ने सिटी पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को शव के पास ही आक्सीजन गैस का एक छोटा सिलिंडर भी मिला है जिसमें नोजल लगे हुए थे। पुलिस इन इस सिलिंडर को भी जब्त किया है।

 

#आत्‍महत्‍या

Source : Agency

पाठको की राय