Thursday, October 22nd, 2026

ENG vs SL: तीसरा वनडे बारिश से रद्द, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

ब्रिस्टल
मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ब्रिस्टल में खेला गया तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हुआ। जिसके चलते इस मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया। आखिरी मुकाबले में भी श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसके बल्लेबाज लगातार आउट होते रहे। मेहमान टीम इससे पहले तो मैच लगातार इंग्लैंड के खिलाफ हार चुकी थी। तीसरा मैच रद्द होने के बावजूद  इंग्लैंड की टीम तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने में सफल रही।

ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे एकदिवीस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने श्रीलंका टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 19 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा 9 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुके और 14 रन बनाकर चलते बने।

इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका का मध्यक्रम भी चरमरा गया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी टिक न सका। मेहमान टीम के मध्यक्रम पर नजर डाली जाए तो पाथुम निसानका 6, धनंजय डि सिल्वा 4, ओशाडा फर्नांडो 18 और वानिदु हसरंगा 20 रन ही बना पाए। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 48 रन दासुन शानाका ने बनाए। इस तरह श्रीलंका अपनी पारी में 41.1 ओवर में ऑल आउट होकर 166 रन पाया। इंग्लैंड की ओर से टॉम करन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

इंग्लैंड की टीम मैदान पर बल्लेबाजी करने आती इससे पहले बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश और खराब मौसम के चलते इंग्लैंड की पारी का खेल संभव नहीं हुआ। जिसके बाद अंपायर ने इस मैच को रद्द घोषित कर दिया। इससे पहले दोनों देशों के बीच खेले गए 2 एकदिवसीय मैच इंग्लैंड लगातार पहले ही जीत चुका था। इस तरह इंग्लिश टीम ने वनडे सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराया। पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेविड मिला को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।

 

#ENG vs SL

Source : Agency

पाठको की राय