Friday, October 23rd, 2026

ENG vs NZ: केन विलियमसन ने दी कोरोना को मात, मगर नहीं खत्म हुई न्यूजीलैंड की मुश्किलें

 नई दिल्ली
 न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोविड-19 को मात देकर टीम के साथ वापस जुड़ गए हैं। दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले वह इस महामारी की चपेट में आए थे और नियमों के अनुसार उन्हें 5 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ा। इस वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ निर्टिंघम टेस्ट नहीं खेल पाए थे। मगर तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले केन विलियमसन का टीम के साथ जुड़ना न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर है। विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम ने कीवी टीम की अगुवाई की थी। इंग्लैंड सीरीज से पहले दो मैच जीतकर महेमान टीम पर अजेय बढ़त बना चुका है।
 
केन विलियमसन की टीम के साथ जुड़ने की खबर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। टीम का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'कप्तान केन विलियमसन का स्वागत है, जो कोविड-19 से उबरने और अपने आइसोलेशन को पूरा करने के बाद टेस्ट टीम से फिर से जुड़ गए हैं। तीसरे टेस्ट की तैयारी के लिए रविवार को लीड्स जाने से पहले टीम के पास कुछ दिन आराम का समय है।'
 
विलियमसन तो कोरोना को मात देकर वापस आ चुके हैं मगर टीम में कोरोना का कहर अभी कम नहीं हुआ है। हेडिंगले टेस्ट के बाद माइकल ब्रेसवेल कोविड-19 की चपेट में आए थे, वहीं टीम के नए अपडेट के अनुसार फिजियो विजय वल्लभ और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच क्रिस डोनाल्डसन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बात सीरीज की करें तो न्यूजीलैंड को पहले और दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों 5-5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। नॉर्टिंघम टेस्ट में कीवी टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारी के दम पर मेजबान टीम ने आखिरी दिन हासिल किया था। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 जून से लीड्स में खेला जाना है।

 

 

#केन विलियमसन

Source : Agency

पाठको की राय