Saturday, October 24th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में लिया विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरूवार को टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया1 उन्होंने जन-चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत पर कार्यपालन यंत्री संजीव सोनी को निलंबित करने के निर्देश दिये।

तोमर ने दिगौड़ा कस्बे में लोगों से बात कर विद्युत समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत ट्रांसफार्मर का मेन्टेनेन्स और लटकती विद्युत केबल को जल्द ठीक करने को कहा। तोमर ने लिधौरा तहसील के बम्होरी खास ग्राम में भी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएँ सुनीं।

पृथ्वीपुर में विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक

तोमर ने पृथ्वीपुर में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की बैठक में कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। तोमर ने पृथ्वीपुर में जन-चौपाल में भ्री ग्रामीण और शहरी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने ग्राम लड़वारी खास में भी जन-चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएँ सुनी। तोमर ने कहा कि विद्युत ट्रिपिंग कम से कम होनी चाहिए। उन्होंने मड़वा राजगढ़ में किसान जयराम झा के घर भोजन किया।

 

#विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा

Source : Agency

पाठको की राय