Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने क्षेत्र भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था की वस्तुस्थिति जानी

ग्वालियर

विद्युत व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शासकीय वाहन और फालो गाड़ियों को छोड़कर एक साधारण वाहन से ग्वालियर क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। उन्होंने सबसे पहले लक्ष्मीबाई कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पहुँचकर आमजन से पूछा कि लाइट सही आती है या नहीं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि बिजली की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करने के लिये सरकार कटिबद्ध है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने इसके बाद रोशनी घर स्थित स्काडा सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता और महाप्रबंधक विनोद कटारे को बुलाकर शहर की विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक  निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो  कर्मचारी सही कार्य नहीं कर रहा है,  उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मंत्री तोमर अधिकारियों के साथ 132 केव्ही सब स्टेशन लधेडी में चल रहे मेंटिनेंस कार्य को देखने पहुँचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेंटिनेंस के नाम पर बार-बार कटौती न की जाए। शहर को निर्वाध रूप से बिजली मिलना चाहिए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि जितनी आवश्यकता है उतनी ही बिजली का उपयोग करें।

 

 

#विद्युत व्यवस्था

Source : Agency

पाठको की राय