Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा बजट के प्रावधानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि आज प्रस्तुत केन्द्रीय बजट में अधो-संरचना विकास के लिए 35 प्रतिशत से ज्यादा राशि बढ़ाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बजट में खेती को तकनीक से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। तोमर ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को विकासपरक बजट के लिये धन्यवाद दिया है।

मंत्री तोमर ने कहा है कि यह आम आदमी का बजट है। बजट में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जिंदगी में खुशी लाने का प्रयास किया गया है। केन और बेतवा नदी को जोड़ने के लिए किये गये 44 हजार करोड़ रूपये के प्रावधान से बुंदेलखण्ड में विकास की बहार आयेगी।

 

 

#बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Source : Agency

पाठको की राय