Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने समूदन गाँव की खराब डीपी को तत्काल बदलने के दिए निर्देश

डबरा

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा जन-समस्याओं के निराकरण एवं जन-कल्याण की कामना को लेकर ग्वालियर के कोटेश्वर मंदिर से दतिया स्थित पीतांबरा माई के मंदिर तक पदयात्रा निकाली जा रही है। तीसरे दिन बुधवार को पदयात्रा टेकनपुर ग्वालियर से प्रारंभ हुई।

यात्रा के दौरान समुदन गाँव में ग्रामीणों ने बताया कि डीपी खराब होने के कारण विद्युत समस्या आ रही है। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शाम तक डीपी लगाई जाए और अगले दिन गाँव में कैंप लगाकर लोगों की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाए। साथ ही अन्य नागरिकों की भी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के निर्देश तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिए।

डबरा में चौपाल लगा सुनी आमजन की समस्या

जलसा गार्डन में ऊर्जा मंत्री तोमर ने चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना। तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाकर विद्युत समस्याओं का निराकरण करें। शिविर में 31 आवेदन आए सभी आवेदनों को ऊर्जा मंत्री तोमर ने बारी-बारी से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए निर्देशित किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने डबरा में पदयात्रा के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चौथे दिन पदयात्रा सुबह गोराघाट से प्रारंभ होकर दतिया के लिए प्रस्थान करेगी।

 

 

#खराब डीपी

Source : Agency

पाठको की राय