Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने ईसागढ़ में एसडीएम और सीईओ ऑफिस का किया निरीक्षण

भोपाल

अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में एसडीएम न्यायालय और जनपद सीईओ कार्यालय में साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया और स्वयं कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों कार्यालयों में डस्टबिन रखे जाएँ और जो कोई भी गंदगी फैलाये उससे जुर्माना वसूला जाए।  तोमर ने जनपद सीईओ कार्यालय में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

 

 

#ऑफिस का किया निरीक्षण

Source : Agency

पाठको की राय