Friday, October 23rd, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने शिवपुरी में किया विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी स्थित विद्युत सब स्टेशन चंदनपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। सब स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों से उनकी सैलरी के बारे में जानकारी ली। तोमर ने उपस्थिति रजिस्टर और ट्रिपिंग रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ट्रिपिंग कम करने के हरसंभव उपाय करें।

ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिला प्रभारी मंत्री तोमर ने गुना में बजरंगगढ़ रोड की मरम्मत जल्द करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया  कि बजरंगगढ़ रोड स्थित ट्रांसफार्मर का मेंटीनेंस जल्द करवाएँ।

 

#स्टेशन का निरीक्षण

Source : Agency

पाठको की राय