Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने ट्वीटर पर मिली शिकायत का कराया त्वरित निराकरण

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ता द्वारा ट्वीटर के माध्यम से मिली शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। शिकायतकर्ता को भी इस बात की जानकारी ट्वीट से दी गयी।

टेकनपुर (डबरा) निवासी मोहित भगोरिया ने ट्वीट किया था कि उनकी कॉलोनी में बिजली के खंभे गिर कर टूट गये हैं। इस पर त्वरित संज्ञान लेकर ऊर्जा मंत्री तोमर ने तुरन्त वैकल्पिक व्यवस्था करवाते हुए संबंधित कॉलोनी की बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी है। टूटे हुए खंभे बदलने की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी है।

 

 

#त्वरित निराकरण

Source : Agency

पाठको की राय