Monday, October 19th, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने हजीरा सिविल हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण

आमजन को बेहतर उपचार मिले इसके लिये मैं प्रतिबद्ध - ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल :

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा का औचक निरीक्षण उन्होंने इलाजरत मरीजों से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अस्पताल में डायलसिस सुविधा और आईसीयू सहित अन्य इकाइयों का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रवंधन को निर्देश दिए कि हर गरीब असहाय को अस्पताल में बेहतर इलाज मिले।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने हजीरा सिविल अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों की बैठक ली। ऊर्जा मंत्री तोमर ने अस्पताल प्रबंधन को हजीरा सिविल अस्पताल में जो भी निर्माणधीन इकाई हैं, उनका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

#ऊर्जा मंत्री तोमर

Source : Agency

पाठको की राय