Wednesday, October 21st, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विद्युत उपकेन्द्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापना का किया भूमि-पूजन

ग्वालियर

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में विनय नगर विद्युत उपकेन्द्र में 81 लाख रूपये की लागत से लगने वाले अतिरिक्त 5 एमव्हीए पॉवर के ट्रांसफार्मर स्थापना का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह बहुत बडी सौगात है। इसके लगने से विनय नगर, दामोदर बाग, कैलाश नगर, गुरूनानक नगर, जादव कॉलोनी, मेवाती मोहल्ला, गालव नगर सहित अन्य कॉलोनी के लगभग 3700 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

मंत्री तोमर ने कहा कि अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र में ट्रिपिंग व वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा क्षेत्र में विद्युत समस्या के निदान के लिए सब-स्टेशन बनाये जा रहे हैं। इसमें सेवा नगर का सब-स्टेशन निर्माणाधीन है। इसके साथ ही 132 केव्हीए का स्टेशन फूलबाग पर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम मोतीझील से शर्मा फार्म तक मोनो पोल लाइन लगा रहे हैं। इसके बनने से क्षेत्र में आंधी व बरसात में लाइट की समस्या नहीं रहेगी।

मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है। दो सीएम राइजिंग स्कूल और शिक्षा नगर में प्रदेश का पहला स्मार्ट स्कूल बनने जा रहा है। साथ ही पटेल स्कूल को उत्कृष्ट स्कूल के रूप में बनाया जा रहा है। इसके साथ ही बहोडापुर पर 30 बिस्तरीय अस्पताल बनेगा। पहले से ही संजीवनी क्लीनिक संचालित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। अगर कोई क्षेत्र विकास से पिछड रहा है तो आप मुझे अवगत करायें, वहाँ भी कार्य कराया जायेगा।

 

 

#ग्वालियर

Source : Agency

पाठको की राय