Monday, October 26th, 2026

आम जनता से सीधा संवाद करने सुबह क्षेत्र में निकले ऊर्जा मंत्री तोमर

 भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को भोपाल से सुबह ग्वालियर  पहुँचते ही क्षेत्र भ्रमण में निकल गए। भ्रमण के दौरान आमजनता को आ रही गंदे पानी, साफ सफाई व स्ट्रीट लाईट की समस्याओं को देखा तथा उनके निराकरण के लिए तत्काल मौके पर संबंधित अधिकारियों को बुलाकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्या जब मैं क्षेत्र में आऊँगा तभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। क्षेत्र की समस्याओं को स्वतः ही संज्ञान में लेकर उनका निराकरण नियत समय में किया जाये।

ऊर्जा मंत्री तोमर को क्षेत्रीय आमजनता द्वारा बार-बार गंदे पानी व पानी न आने की शिकायतें मिल रही थीं। वस्तुस्थिति जानने के लिए मंत्री तोमर सुबह वार्ड 9, 8,12, 15 व वार्ड 7 के इंदिरा नगर, चार शहर का नाका आदि क्षेत्रों में पहुँचे और जनता की समस्याओं को सुना। मंत्री तोमर ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। इसके बाद वार्ड 12 के 9 नम्बर पुलिया पर सडक में काफी गड्डे होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमृत योजना के तहत डाली जा रही पानी व सीवर की लाईन का कार्य पूर्ण होने पर तत्काल गड्डों को भरने की कार्यवाही की जाये। साथ ही उन्होने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले पेच रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाये।

ग्राम जमाहर में विद्युत आपूर्ति बाधित की शिकायत मिलने पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर तत्काल विद्युत आपूर्ति को बहाल करवाया तथा उन्होने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचरू रूप से चालू करें साथ ही मेंटेनेंस का कार्य समय पर किया जाये। किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नही आनी चाहिए।

 

#आम जनता

Source : Agency

पाठको की राय