ऊर्जा मंत्री तोमर ने नगर निगम के दल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में किया सैनिटाइजेशन
ग्वालियर
नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए योजनाबद्ध तरीके से शहर के सभी कैंटोंमेंट क्षेत्रों को सेनीटाइज करने का अभियान चलाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सैनिटाइजेशन दल के साथ स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया तथा आम जनों को घर पर ही रह कर कोरोना की चेन तोड़ने में सहयोग करने की अपील की।
ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वॉर्ड क्रमांक 15 में गदाईपुरा, माधवी नगर, महेन्द्र नगर, सूर्य नगर, नहर रोड, चार शहर नाका, मरघट रोड आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया गया।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा योजना बनाकर शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर निगम की सभी जेटिंग मशीनों द्वारा शहर में बनाए गए सभी कैंटोंमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक भवन पर सेनीटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्रों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक शौचालय, बैंक, एटीएम आदि क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कर उन्हें सैनिटाइज्ड करने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न कॉलोनियों में संक्रमित मरीजों के घर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के मकानों एवं भवनों को सैनिटाइज किया जा रहा

पाठको की राय