Saturday, October 24th, 2026

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर रतलाम जिले के ग्राम राजाखेड़ी में करेंगे विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 11 सितम्बर को रतलाम जिले के ग्राम राजाखेड़ी में आरडीएसएस के तहत 2 करोड़ 2 लाख की लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। श्री तोमर राजाखेड़ी में पौध-रोपण भी करेंगे। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप और सांसद श्री अनिल फिरोजिया एवं विधायकगण उपस्थित रहेंगे। श्री तोमर 11 सितम्बर को ही दोपहर में सैलाना में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम को रतलाम से शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे।

 

 

#Energy Minister Shri Tomar

Source : Agency

पाठको की राय