Sunday, October 25th, 2026

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर में सब्जी मंडी का किया निरीक्षण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र में हजीरा इंटक मैदान स्थित सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी मंडी के व्यापारियों से चर्चा की। श्री तोमर ने कहा कि हमारा उद्देश्य आपके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। आपके सेवक के रूप में, यह मेरी प्राथमिकता है कि सब्जी मंडी के व्यापारियों और ग्राहकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले।

 

 

#tomar

Source : Agency

पाठको की राय