Tuesday, October 20th, 2026

ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर में सुबह देखी पेयजल व्यवस्था

 ग्वालियर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में बहोड़ापुर क्षेत्र की विभिन्न गलियों में सुबह 4 बजे से पैदल भ्रमण कर पेयजल और सीवर व्यवस्था का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री तोमर सुबह भोपाल से ग्वालियर पहुँचकर आम जनता के बीच पहुँचे और डोर वेल बजाकर लोगों से पेयजल व्यवस्था के बारे में पूछा।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने निरीक्षण में मिली कमियों पर अधिकारियों से अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बहोड़ापुर क्षेत्र के  रामा जी का पुरा, टिल्लू बाबा की पहाड़ी, माता बाली खो, कड़े बाबा, गिर्राज मंदिर, काली माता का मंदिर, रामा जी की पुलिया में  पेयजल एवं सीवर व्यवस्था का  निरीक्षण किया और  अधिकारियों को  जरूरी निर्देश दिए।

 

 

#पेयजल व्यवस्था

Source : Agency

पाठको की राय